सुपौल, फरवरी 16 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में सड़क पर नियम तोड़ने वालों पर सख्ती दिखाने वाली पुलिस खुद कटघरे में है। सोमवार को 'हिंदुस्तान' की पड़ताल में चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है-कई थानों में पेट्रोलिंग कर रहीं सरकारी गाड़ियों का इंश्योरेंस, पॉल्यूशन और फिटनेस सर्टिफिकेट समय पर नवीनीकृत नहीं है। विडंबना यह कि शहर में रोजाना चालान काटने वाली यातायात पुलिस वाहन का भी पॉल्यूशन और इंश्योरेंस फेल पाई गईं। जिले के सदर थाना से लेकर किशनपुर, राघोपुर, प्रतापगंज, निर्मली, मरौना, ललितग्राम, लौकहा, नदी थाना, एससी-एसटी थाना, महिला थाना, त्रिवेणीगंज, कुनौली, डगमारा, छातापुर, भीमपुर और राजेश्वरी थानों तक स्थिति कमोबेश एक जैसी बताई गई। एम परिवहन एप के मुताबिक किसी वाहन का एक साल से तो किसी का दो साल से इंश्योरेंस फेल है। कई गाड़ियां बिना वैध...