भागलपुर, अप्रैल 18 -- सरायगढ़ (सुपौल) से सुशील कुमार की रिपोर्ट भपटियाही थाना पुलिस ने शुक्रवार की संध्या गस्ती के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर सरायगढ़ गांव के वार्ड 13 में बाइक पर लदा 120 बोतल नेपाली दिलवाले देशी शराब बरामद किया। वहीं शराब तस्कर राजा यादव मौके से फरार हो गया। उक्त जानकारी थानाध्यक्ष प्रजेश कुमार दुबे ने दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस सरायगढ़ गांव से बाइक पर लदा 120 बोतल नेपाली दिलवाले देशी शराब बरामद किया गया। जिसमें बाइक को जब्त कर लिया गया है। मामले में पुलिस ने उत्पाद मध निषेध अधिनियम के तहत राजा यादव के विरुद्ध थाना कांड संख्या 102/26 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...