सुपौल, मार्च 3 -- सुपौल। निर्मली के सुभाष चौक से पुलिस ने सात बोतल बीयर के साथ एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई नियमित गश्ती अभियान के दौरान की गई। इस बाबत थानाध्यक्ष सियावर मंडल ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सुभाष चौक इलाके में छापेमारी की गई। तलाशी के दौरान नाबालिग के पास से 7 बोतल बीयर बरामद की गई। इसके बाद उसे मौके पर ही हिरासत में ले लिया गया। पुलिस के अनुसार बरामद सामग्री को जब्त कर लिया गया है और संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.