सुपौल, फरवरी 9 -- बलुआ बाजार,एक प्रतिनिधि। भीमपुर पुलिस ने रविवार की बीती रात सूचना के आधार पर तुलसीपट्टी वार्ड 13 से एक कांड के अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार अभियुक्त अरविंद साह बलुआ थाना क्षेत्र के तुलसीपट्टी वार्ड 13 निवासी है। बताया जा रहा है कि अभियुक्त के विरुद्ध शराब कारोबारी का आरोप था। जिसे पुलिस ने कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार किया है। जानकारी में भीमपुर थानाध्यक्ष मिथिलेश पांडेय ने बताया कि उक्त अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में शराब तस्करी के विरुद्ध कांड संख्या 21/24 केश दर्ज था। इस बीच अभियुक्त को गुप्त सूचना के अधार पर उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि अभियुक्त सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.