सुपौल, अप्रैल 6 -- किशनपुर, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत किशनपुर उत्तर पंचायत के पीरगंज गांव वार्ड दो में सोमवार को भू विवाद में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। बताया जाता है कि दोनों पक्षों के बीच पिछले कई दिनों से जमीन को लेकर तनाव चल रहा था। इसी विवाद को सुलझाने के लिए पंचायती भी की गई, लेकिन समाधान नहीं निकल सका। इसी बीच मामले को लेकर 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों से कागजी दस्तावेज लिये और आगे की कार्रवाई के लिए थाना आने को कहा। इसी दौरान मोबाइल छीनने की बात पर दोनों पक्षों के बच्चों के बीच पहले विवाद हुआ। देखते ही देखते यह बड़ों के बीच मारपीट में बदल गई। घटना में एक पक्ष से नरेसा खातून, दिलाना और गुलनाज गंभीर रूप से घायल हो गईं। वहीं दूसरे पक्ष से शाहिद खान, आरिफ खान और टुनटुन खातून ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.