सुपौल, जुलाई 9 -- सुपौल, वरीय संवाददाता। लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम (पीजीआरए) की जून महीने की रैंकिग जारी कर दी गई है। यह भी पढ़ें- Begusarai News: आरटीपीएस के माध्यम से प्राप्त आवेदनों का समय-सीमा के भीतर करें निष्पादन: डीएमरैंकिंग में प्रथम स्थान राज्यस्तर पर जारी इस रैंकिंग में सुपौल जिले को पूरे प्रदेश में पहला स्थान मिला है। इस बाबत जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता विकाश कुमार ने बताया कि बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन में उपलब्धियों के आधार पर जिलों की रैकिंग निर्धारित मापदंडों एवं कार्य निष्पादन के आंकड़ों के आधार पर की गई है।उच्चतम अंक हासिल इसमें सुपौल जिले ने 89.61 अंक प्राप्त कर राज्य में प्रथम स्थान हासिल किया है। उन्होंने बताया कि सुपौल जिला में नियत समय-सीमा के अंदर 98.76 प्रतिशत न...