सुपौल, फरवरी 17 -- सुपौल। सदर प्रखंड के बरुआरी वार्ड आठ निवासी सरोज देवी ने जिलाधिकारी को आवेदन देकर पीएम आवास योजना का लाभ दिलाए जाने की मांग की है। उन्होंने आवेदन में कहा है कि पंचायत की इंदिरा आवास सहायक स्वीटी कुमारी ने उनके घर का जियो टैग भी किया था, लेकिन प्रधानमंत्री आवास योजना लाभार्थियों की सूची में उनका नाम ही अंकित नहीं है। जबकि वह अत्यंत गरीब परिवार से आती हैं। उन्होंने सूची में अपना नाम जुड़वाकर लाभ दिये जाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.