सुपौल, अप्रैल 28 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के पिपरा खुर्द गांव स्थित एनएच-27 किनारे बुनियादी सुविधाओं का अभाव राहगीरों के लिए बड़ी समस्या बन गया है। यहां यात्री शेड और सार्वजनिक शौचालय नहीं होने से रोजाना हजारों यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने इस समस्या को लेकर जनप्रतिनिधियों और प्रखंड प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए जल्द निर्माण की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि पिपरा खुर्द चौक एक महत्वपूर्ण संपर्क बिंदु है, जहां से पीडब्ल्यूडी सड़क के माध्यम से दर्जनों गांव जुड़े हुए हैं। सुबह से शाम तक यहां लोगों की भीड़ लगी रहती है, लेकिन बैठने या ठहरने की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है। यह भी पढ़ें- पाकुड़िया बस पड़ाव का शौचालय बना परेशानी का सबब, यात्री और छात्राएं प्रभावित खासकर महिला यात्रियों को शौचाल...