सुपौल, मार्च 21 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। सरकारी तेल कंपनियों ने प्रीमियम श्रेणी के पेट्रोल, यानी पावर पेट्रोल के दाम में वृद्धि की है, जबकि सामान्य पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। जानकारी के अनुसार, पावर पेट्रोल की कीमत में करीब 2 से 2.30 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की गई है। शुक्रवार को शहर के सिर्फ दो पंपों पर ही पावर पेट्रोल उपलब्ध था। शहर के लोहिया नगर चौक स्थित इंडियन ऑयल के देवरानी पेट्रोल पंप पर पंप संचालक ने बताया कि पावर पेट्रोल का दाम पहले 113.16 रुपये प्रति लीटर था, जो शुक्रवार सुबह 6 बजे से बढ़कर 115.22 रुपये हो गया। यानी करीब 2.06 रुपये की वृद्धि दर्ज की गई है। इसके अलावे लोहिया नगर स्थित एचपी के पंप पर पावर पेट्रोल 114.15 रुपये से बढ़कर 116.22 रुपये प्रति लीटर हो गया है, एचपी पंप पर करीब 2.0...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.