सुपौल : पांच बोतल शराब के साथ ट्रक चालक व खलासी गिरफ्तार
सुपौल, मार्च 5 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। एनएच-27 पर पिपरा खुर्द चौक के पास पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच बोतल अंग्रेजी शराब के साथ ट्रक चालक और खलासी को गिरफ्तार कर लिया।भपटियाही थानाध्यक्ष प्रजेश कुमार दुबे ने बताया कि मंगलवार शाम गुप्त सूचना पर वाहन जांच के दौरान एक ट्रक को रोका गया। तलाशी लेने पर ट्रक के केबिन से पांच बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने ट्रक को जब्त कर चालक और खलासी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार चालक रूपेश कुमार हाजीपुर थाना क्षेत्र का निवासी है, जबकि खलासी सुजीत कुमार चौरसिया बिदुपुर थाना क्षेत्र के बाजितपुर गांव का रहने वाला है। दोनों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.