सुपौल, मई 14 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। जिला नियोजनालय की ओर से युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में जिले के विभिन्न प्रखंडों में पांच दिवसीय प्रखंड रोजगार शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन 8 मई से 13 मई तक किया गया, जिसमें कुल 95 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। इनमें से 48 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। जिला नियोजनालय की ओर से आयोजित शिविर में सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज लिमिटेड कंपनी ने भाग लिया। कंपनी द्वारा सुपरवाइजर, सुरक्षा गार्ड एवं जीटीओ अधिकारी पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया गया। रोजगार शिविर का आयोजन किशनपुर, सरायगढ़ भपटियाही, पिपरा, किसनपुर तथा सुपौल प्रखंड परिसर स्थित कुशल युवा केंद्रों में अलग-अलग तिथियों में किया गया। जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार उपलब्ध क...