सुपौल, फरवरी 25 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। मरौना अंचल में सर्वे अमीन की गिरफ्तारी के बाद पूरे राजस्व महकमे में हलचल तेज हो गई है। निगरानी अन्वेंषण ब्यूरो की इस ट्रैप कार्रवाई को इलाके में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। भूमि सर्वे के दौरान त्रुटि सुधार और रकबा मिलान के नाम पर अवैध वसूली की चर्चाएं पहले भी होती रही थीं, लेकिन इस बार शिकायतकर्ता की सक्रियता और निगरानी टीम की रणनीति ने मामले को अंजाम तक पहुंचा दिया। निगरानी अन्वेंषण ब्यूरो के अधिकारियों के अनुसार आरोपी ने 50 हजार रुपये की मांग की थी। काफी बातचीत के बाद 20 हजार रुपये पहली किस्त के रूप में तय हुए। तय योजना के तहत जैसे ही राशि सौंपी गई, निगरानी की टीम ने आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद अंचल कार्यालय में दिनभर चर्चाओं का दौर चलता रहा। स्थानीय...