सुपौल, जुलाई 20 -- वीरपुर, एक संवाददाता। नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश का असर अब बिहार की जीवनदायिनी एवं बाढ़ के लिए चर्चित कोशी नदी पर साफ दिखाई देने लगा है। सोमवार को इस मानसून में पहली बार कोशी बराज से जलप्रवाह 2 लाख क्यूसेक के पार पहुंच गया। शाम पांच बजे कोशी बराज से बढ़ते क्रम में 2 लाख 45 हजार 040 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जो इस वर्ष का अब तक का सर्वाधिक डिस्चार्ज है। यह भी पढ़ें- सुपौल : कोसी बराज पर जलप्रवाह स्थिर, बराहक्षेत्र में बढ़ा डिस्चार्ज, प्रशासन ने बढ़ाई निगरानीबारिश का प्रभाव कोशी बराज कंट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह आठ बजे कोशी का डिस्चार्ज 1 लाख 96 हजार 625 क्यूसेक दर्ज किया गया, जबकि बराहक्षेत्र में 1 लाख 54 हजार क्यूसेक पानी बह रहा था। दोपहर 12 बजे जलप्रवाह बढ़कर कोशी ...