सुपौल, जनवरी 23 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। पराक्रम दिवस के अवसर पर गुरुवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। नगर के सुभाष चौक स्थित नेताजी यूथ क्लब के तत्वावधान में आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में लोग जुटे। नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। इस दौरान "नेताजी सुभाष चंद्र बोस अमर रहें", "वंदे मातरम" और "भारत माता की जय" के नारों से पूरा इलाका देशभक्ति के रंग में रंग गया। कार्यक्रम का उद्घाटन लौकहा विधायक सतीश साह ने किया। उन्होंने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जीवन त्याग, साहस और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। आजाद हिंद फौज के गठन के जरिए उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम को निर्णायक मोड़ दिया। उनके विचार और संघर्ष आज भी देश की युवा पीढ़ी को आगे बढ़ने की प्रेरणा...