सुपौल, मार्च 18 -- छातापुर, एक प्रतिनिधि। छातापुर थाना क्षेत्र की लालगंज पंचायत निवासी एक महिला की त्रिवेणीगंज स्थित पेट्रोल पंप के समीप बीते सोमवार की शाम सड़क हादसे में मौत हो गई। उसके पति दिल्ली में मजदूरी करते थे। उनके लौटने तक पत्नी मृतका उषा देवी (30) का दाह संस्कार हो गया। उन्होंने पुलिस से हादसे के जिम्मेदारों पर कार्रवाई करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...