भागलपुर, अप्रैल 18 -- करजाईन बाजार (सुपौल) से पवन कुमार की रिपोर्ट पिछले 28 महीने से मुख्यमंत्री नल- जल योजना के तहत पंप संचालकों की मासिक वेतन का भुगतान नहीं हुआ है। पंप संचालकों ने अधिकारियों से इसकी शिकायत करते हुए भुगतान की मांग की है। पंप संचालकों ने बताया कि हमलोगों के मजदूरी का भुगतान उचित समय पर नहीं किया जाता है। बताया कि पांच हजार प्रतिमाह मासिक मानदेय वेतन देने की बात विभागीय अधिकारियों द्वारा कहीं गई थी। जो अभी तक नहीं मिला है। और बताया कि पिछले 28 महीनों से पंप संचालकों को मासिक भुगतान नहीं किया गया है। साथ ही कहा कि सरकार द्वारा प्रतिनियुक्त पदाधिकारी भी नियमित रूप से जांच नहीं करते हैं जिसके कारण नल जल योजना में कई समस्याएं आ रही है। यह भी पढ़ें- 20 दिन से सूखी नलियां, मुरादगंज में फूटा गुस्सा टंकी पर चढ़े लोग, 'पानी दो' के ...