सुपौल, मार्च 23 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। पिपरा पूर्वी मंडल में रविवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार ऋषिदेव ने किया। मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी को जमीनी स्तर तक मजबूत करने के लिए इस प्रशिक्षण शिविर की जरूरत थी। उन्होंने कहा कि संगठन मजबूती के लिए अनुशासन बेहद जरूरी है। अनुशासित कार्यकर्ता ही संगठन को मजबूत बना सकते हैं। कार्यक्रम को जिला उपाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह, जिला महामंत्री मुन्ना सिंह, विष्णु देव पंडित, महामाया चौधरी, सुनील भगत, जगदीश यादव, प्रमोद खान, मनोज पाठक आदि ने भी संबोधित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...