सुपौल, अप्रैल 1 -- सुपौल, एक संवाददाता। सदर प्रखंड के कार्यालय सभागार में गुरुवार को पंचायत समिति सदस्य की बैठक आयोजित की जाएगी । जानकारी देते प्रखंड विकास पदाधिकारी कृष्णा कुमारी ने बताया कि उक्त बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख निरंजना देवी द्वारा की जाएगी। कहा कि बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य,लोहिया स्वच्छ अभियान,आपूर्ति ,मनरेगा, कृषि ,राजस्व आदि सहित योजनाओं पर चर्चा की जाएगी, जिसकी सूचना सभी संबंधित विभागों को दी गई है ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...