सुपौल, अप्रैल 28 -- प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में पंचायत सचिवों की जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल का असर अब आम लोगों की दैनिक जरूरतों पर साफ तौर पर दिखाई देने लगा है। हड़ताल के कारण पंचायत स्तर से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्य पूरी तरह प्रभावित हो गए हैं, जिससे जरूरतमंद लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हड़ताल की वजह से वंशावली प्रमाण पत्र, कन्या विवाह योजना, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, कबीर अंत्येष्टि योजना सहित अन्य जरूरी सेवाओं का कार्य ठप पड़ गया है। इन आवश्यक दस्तावेजों और योजनाओं का लाभ लेने के लिए लोगों को प्रखंड कार्यालय और पंचायतों का चक्कर लगाना पड़ रहा है, लेकिन उन्हें निराश होकर लौटना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- पंचायत सचिव व राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल से आम लोग परेशान ग्रामीणों का कहना है कि कई दिनों से कार्...