सुपौल, मार्च 7 -- सुपौल, वरीय संवाददाता। डीएम सावन कुमार की अध्यक्षता में उनके कार्यालय वेश्म में शुक्रवार को मनरेगा योजना की प्रगति की समीक्षा को लेकर बैठक हुई। इस क्रम में सभी कार्यक्रम पदाधिकारियों को मनरेगा जॉब कार्डधारियों का ई-केवाईसी का कार्य शत प्रतिशत पूरा करने का निर्देश डीएम ने दिया। साथ ही शेष बची पंचायतों में खेल मैदान के निर्माण के लिए जल्द से जल्द स्थल चिह्नित करने को कहा गया। वहीं डीएम ने मानव दिवस सृजन में लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि हासिल करने को भी कहा। उन्होंने ग्रामीण विकास विभाग की ओर से चिह्नित ग्रामीण हाट के अतिरिक्त भी स्थल चयन की बात कही। ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसका लाभ मिल सके इसके लिए विकसित भारत जी राम जी का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने को कहा। बैठक में डीआरडीए निदेशक समेत मनरेगा के डीपीओ समेत अन्य अधिकारी भी मौ...