सुपौल, मई 4 -- त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के मचहा वार्ड 15 में सोमवार सुबह एक 14 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान नंदलाल साह की पुत्री ज्योति कुमारी के रूप में हुई है। वह कक्षा की छात्रा बताई जा रही है। वहीं घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब नौ बजे ज्योति खेत में घास लाने गई थी। इसी दौरान गांव के कुछ बच्चों ने घर पहुंचकर बताया कि वह खेत में अचेत अवस्था में पड़ी है। परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और उसे अनुमंडलीय अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक डॉ. बीएन पासवान के अनुसार अस्पताल पहुंचने से पहले ही छात्रा की मौत हो चुकी थी।
परिजनों की प्रतिक्रिया इधर, परिजनों ने बताया कि ज्योति का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.