सुपौल : नौतपा ने दिखाए तेवर, उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल
सुपौल, मई 31 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। नौतपा के सातवें दिन रविवार को जिले में उमस भरी गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। सुबह से निकली तीखी धूप और वातावरण में मौजूद नमी के कारण दिनभर लोग बेचैन रहे। सुबह नौ बजे के बाद ही सूरज की तपिश तेज हो गई और दोपहर तक सड़कों पर आवाजाही कम हो गई। छुट्टी का दिन होने के बावजूद पार्कों, मैदानों और सार्वजनिक स्थलों पर लोगों की संख्या अपेक्षाकृत कम रही। गर्मी और उमस के दोहरे असर ने जनजीवन को प्रभावित किया। रविवार को अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान दो डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 27 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। तापमान सामान्य स्तर के आसपास रहने के बावजूद हवा में नमी अधिक होने से लोगों को वास्तविक तापमान से ज्यादा गर्मी महसूस हुई। दिनभर पसीना और चिपचिपाहट लोगों के लिए परे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.