सुपौल : नेपाल में हो रही बारिश से लगातार घट-बढ़ रहा कोसी का जलस्तर
सुपौल, जुलाई 10 -- वीरपुर, एक संवाददाता। नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में वर्षा की तीव्रता कम होने के बावजूद शुक्रवार को कोसी नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई। जलप्रवाह में वृद्धि को देखते हुए जिला प्रशासन और बाढ़ नियंत्रण विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। हालांकि विभाग ने स्पष्ट किया है कि कोसी के पूर्वी और पश्चिमी तटबंध पूरी तरह सुरक्षित हैं तथा कहीं भी बाढ़ जैसी स्थिति की आशंका नहीं है।
जलस्तर में वृद्धि कोसी बराज नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह आठ बजे कोसी बराज पर नदी का डिस्चार्ज 1,06435 क्यूसेक घटते क्रम में में दर्ज किया गया, जबकि बराह क्षेत्र में जलप्रवाह स्थिर क्रम में 68,000 क्यूसेक था। इसके बाद जलस्तर में क्रमिक बढ़ोतरी दर्ज की गई। दोपहर 12 बजे बराज पर डिस्चार्ज बढ़कर 1,04,830 क्यूसेक घटते क्रम में तथा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.