सुपौल : नेपाल बॉर्डर पर खाद माफिया पर शिकंजा, जिले में जीरो टॉलरेंस लागू
सुपौल, जुलाई 29 -- सुपौल, हिंदुस्तान संवाददाता। खरीफ मौसम में किसानों को समय पर और निर्धारित मूल्य पर खाद उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग ने जिले में जीरो टॉलरेंस नीति लागू कर दी है। नेपाल सीमा से सटे इस जिले में हर साल खाद की कालाबाजारी, जमाखोरी, तस्करी और अधिक कीमत पर बिक्री की शिकायतों को देखते हुए इस बार व्यापक निगरानी तंत्र तैयार किया गया है।
छापेमारी दल का गठन जिला कृषि पदाधिकारी ने जिला, अनुमंडल, प्रखंड और पंचायत स्तर पर चार स्तरीय छापेमारी दल गठित करने के साथ ही उर्वरक नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) का गठन कर दिया है। अधिकारियों और कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि किसानों की शिकायत मिलने पर तत्काल जांच कर कार्रवाई सुनिश्चित करें। कार्यालय आदेश के अनुसार जिले की सभी लाइसेंसधारी खाद दुकानें सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक ही खुली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.