सुपौल, मार्च 7 -- वीरपुर, एक संवाददाता। नेपाल में हुए राष्ट्रीय चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों में बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिल रहा है। काठमांडू के मेयर रह चुके युवा नेता बालेंद्र शाह की पार्टी राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए करीब 105 सीटों पर बढ़त बना ली है। इससे नेपाल की पारंपरिक राजनीतिक पार्टियां काफी पीछे छूटती नजर आ रही हैं। नेपाल की 165 सीटों के लिए हुए इस चुनाव में लगभग 60 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। ताजा रुझानों के अनुसार आरएसपी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरती दिख रही है, जबकि प्रमुख दलों को झटका लगा है। रुझानों के मुताबिक  नेपाली  कांग्रेस करीब 9 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि पूर्व प्रधानमंत्री  केपी शर्मा ओली की पार्टी (सीपीएन-यूएमएल) करीब 11 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं पूर्व प्र...