सुपौल, अप्रैल 14 -- वीरपुर, एक संवाददाता। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात 45वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल बीरपुर के जवानों ने मंगलवार को 18 लीटर नेपाली शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। साथ ही एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीमा चौकी रिफ्यूजी कॉलोनी को सूचना मिली थी कि कोशिकापुर क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर एसएसबी ने टीम का गठन कर चिन्हित स्थान पर निगरानी की। निगरानी के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति मक्का के खेतों के रास्ते तेज गति से भारतीय सीमा की ओर आता दिखाई दिया। जवानों ने उसे रोककर तलाशी ली, जिसमें उसके पास से 18 लीटर नेपाली शराब बरामद हुई। यह भी पढ़ें- सुपौल : 1590 बोतल नेपाली शराब, दो बाइक-एसयूवी जब्त, तस्कर फरार पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मिथुन कुमार, निवासी दहग...