सुपौल : नुक्कड़ नाटक से वित्तीय साक्षरता का संदेश, ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी
सुपौल, जून 22 -- वीरपुर, एक संवाददाता। नगर पंचायत वीरपुर के दास टोला वार्ड संख्या-06 में सोमवार को बिहार ग्रामीण बैंक के सौजन्य से वित्तीय साक्षरता केंद्र (एफएलसी) द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से आम लोगों को बैंकिंग सेवाओं के उपयोग, नियमित बचत, ऋण प्रबंधन तथा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम की गतिविधियाँ कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक और जागरूकता गीतों के माध्यम से आजीविका समूह की दीदियों एवं स्थानीय ग्रामीणों को वित्तीय साक्षरता का महत्व समझाया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना समेत विभिन्न सरकारी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही योजनाओं की पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया पर भी प्रकाश डाला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.