भागलपुर, मार्च 20 -- बलुआ बाजार, एक प्रतिनिधि। छातापुर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय चापीन पूर्व की छात्रा नीतीशा नेहल ने जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में 96.25 अंक प्राप्त कर 34वां रैंक हासिल किया। उसकी इस सफलता से विद्यालय, परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। अभिभावकों ने इसे उनकी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम बताया। विद्यालय के शिक्षकों ने भी नीतीशा को मेधावी और अनुशासित छात्रा बताते हुए उसकी उपलब्धि को अन्य छात्रों के लिए प्रेरणादायक बताया। नीतीशा ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को देते हुए आगे भी मेहनत जारी रखने की बात कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...