सुपौल, नवम्बर 10 -- सुपौल। मतदान कार्य में नियुक्त कर्मियों को सोमवार दोपहर बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान केंद्रों के लिए बीएसएस कॉलेज व आईटीआई कॉलेज मैदान से रवाना किया गया। मतदान सामग्री और कर्मियों को उनके-अपने केंद्रों तक पहुंचाने के लिए सैकड़ों वाहनों की व्यवस्था की गई थी। सभी कर्मी मतदान सामग्री के साथ अपने-अपने केंद्रों की ओर रवाना हुए। प्रशासन ने बताया कि एसएसबी और बिहार सशस्त्र पुलिस के जवानों की तैनाती से सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी परिस्थिति में मतदान प्रक्रिया पर असर नहीं पड़ेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.