सुपौल, मार्च 10 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। बिहार के विकास पुरुष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुपौल के निर्मली अनुमंडल में होने वाली 'समृद्धि यात्रा' को ऐतिहासिक बनाने के लिए एनडीए कार्यकर्ताओं ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से सोमवार को राघोपुर नू मार्केट स्थित जदयू नेता मनोज यादव के निज आवास पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष डॉ. कमल प्रसाद यादव की अध्यक्षता में एनडीए कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए निर्मली विधायक अनिरुद्ध प्रसाद यादव ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए एक बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बतौर मुख्यमंत्री यह अंतिम यात्रा हो सकती है। उन्होंने बिहार को 'लालटेन युग' से निकालकर समृद्धि के प्रकाश तक पहुंचाया है। विधायक ने क...