सुपौल, अगस्त 12 -- निर्मली, एक प्रतिनिधि। भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय मधेपुरा के तत्वावधान में अंतर महाविद्यालय शतरंज प्रतियोगिता-2026 का बुधवार को एचपीएस कॉलेज निर्मली में भव्य उद्घाटन हुआ। यह भी पढ़ें- सुपौल : हरि प्रसाद साह कॉलेज में आज से अंतर महाविद्यालय शतरंज प्रतियोगिताप्रतियोगिता की तारीख दो दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन 12 एवं 13 अगस्त को किया जा रहा है। इसमें विश्वविद्यालय के छह महाविद्यालयों के महिला एवं पुरुष प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। उद्घाटन समारोह में क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक परिषद के निदेशक डॉ. अबुल फजल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। चयन समिति के सदस्य पीजी सेंटर, सहरसा के वरीय सहायक प्राध्यापक डॉ. अरुण कुमार सिंह और राजकीय डिग्री कॉलेज, किशनपुर के सहायक प्राध्यापक डॉ. सुजीत कुमार वत्स भी उपस्थित थे। कार्यक्रम की अ...