सुपौल : निर्मली प्रखंड में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि से भारी नुकसान
सुपौल, अप्रैल 26 -- कुनौली , निज प्रतिनिधि । निर्मली प्रखंड के विभिन्न इलाकों में शनिवार और रविवार को अचानक बदले मौसम ने लोगों को भारी नुकसान पहुंचाया। शनिवार की शाम तेज आंधी, तूफान, बारिश और ओलावृष्टि ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। कई स्थानों पर तेज हवा के कारण पेड़ गिर गए, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ।ओलावृष्टि के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में सबसे अधिक नुकसान हुआ। कई घरों के छत पर लगे एल्वेस्टर (टीन/शीट) टूट गए, जिससे लोगों को आर्थिक क्षति झेलनी पड़ी। प्रखंड के दिघिया पंचायत निवासी बीरेंद्र यादव, सत्य नारायण यादव, वीर अभिनाश शर्मा और बलदेव यादव समेत अन्य ग्रामीणों ने बताया कि तेज ओलावृष्टि के कारण उनके घरों के एल्वेस्टर क्षतिग्रस्त हो गए हैं।स्थानीय प्रतिनिधि नंद किशोर सिंह,श्रवण राय,वीर बहादुर ने बताया कि पंचायत में लगभग 500 घरों को ओलावृष्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.