सुपौल, मार्च 7 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। डीईओ संग्राम सिंह ने शुक्रवार को पिपरा प्रखंड के कई विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कटैया गोठ मध्य विद्यालय, सत्यदेव उच्च माध्यमिक विद्यालय तथा प्रखंड संसाधन केंद्र का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिसर, वर्ग कक्ष और शौचालय में साफ-सफाई की कमी पाए जाने पर डीईओ ने नाराजगी जताई और प्रभारी एचएम को नियमित सफाई सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।डीईओ ने कक्षा में जाकर छात्रों से पठन-पाठन की जानकारी ली तथा ब्लैकबोर्ड पर लिखे अक्षरों को पढ़वाकर उनकी शैक्षणिक स्थिति परखी। साथ ही मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी जांची। उन्होंने शिक्षकों को कमजोर छात्रों पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। डीईओ ने सत्यदेव उच्च माध्यमिक विद्यालय में जर्जर भवन को जल्द ध्वस्त कर कनीय अभियंता को एक सप्ताह म...