सुपौल, जून 5 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। शिक्षा विभाग ने विद्यालय से नियमित अनुपस्थित रहने तथा फर्जी उपस्थिति दर्ज कराने के आरोप में एक शिक्षिका को निलंबित कर दिया है। यह मामला राघोपुर प्रखंड अंतर्गत भुलर मेहता प्राथमिक विद्यालय, मेहता टोला, स्मारक परमानंदपुर से जुड़ा है।

शिक्षा विभाग का आरोप प्राप्त जानकारी के अनुसार विद्यालय में पदस्थापित विशिष्ट शिक्षिका प्रेमलता कुमारी के विरुद्ध मिली शिकायतों के आधार पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को जांच का आदेश दिया गया था। जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने के बाद विभाग द्वारा उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया, लेकिन उनका जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया।

निलंबन का कारण स्थापना जिला कार्यक्रम पदाधिकारी द्वारा जारी आदेश में कहा गया कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा दिए गए अभ्यावेदन में शिक्षिका के नियमित रूप से अनुप...