सुपौल, फरवरी 26 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार विधानमंडल सत्र के बीच निकाय कर्मियों की लंबित मांगों को लेकर बिहार लोकल बॉडीज इम्प्लाइज फेडरेशन संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई है। गुरुवार को संगठन के महामंत्री मो. असजद आलम उर्फ अप्पू ने नगर विकास एवं आवास विभाग के अवर सचिव को नगर पालिका अधिनियम की प्रति सप्रेम भेंट कर निकाय कर्मियों के साथ हो रही कथित नाइंसाफी और वादाखिलाफी से अवगत कराया। महामंत्री ने कहा कि राज्य सरकार निकाय कर्मियों की समस्याओं के समाधान को लेकर गंभीर नहीं दिख रही है। लंबे समय से सेवा स्थायीकरण, वेतनमान और पेंशन जैसी मांगें लंबित हैं, जिससे कर्मचारियों में असंतोष बढ़ता जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो राज्यभर के निकाय कर्मी उग्र आंदोलन करने को बाध्य ...