सुपौल, जनवरी 28 -- सुपौल, वरीय संवाददाता। जिले में प्राथमिक कृषि साख समिति (पैक्स) निर्वाचन के तहत 39 पैक्स में चुनाव होंगे। इस क्रम में गुरुवार को चुनावी मैदान में खड़े होने वाले अभ्यर्थी नाम वापस ले सकेंगे साथ ही उन्हें प्रतीक चिह्न का आवंटन भी किया जाएगा। नाम वापसी की प्रक्रिया सुबह 11 से लेकर दोपहर तीन बजे तक होगी। जबकि छह फरवरी को चुनाव के लिए सुबह सात से लेकर शाम 4.30 बजे तक मतदान और इसके तुरंत बाद मतगणना होगी। गौरतलब है कि पैक्स चुनाव की नामांकन की प्रक्रिया बीते 21 जनवरी से शुरू हुई थी। इसको लेकर बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार ने अधिसूचना जारी की थी। जारी अधिसूचना के तहत निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा प्रपत्र ई 1 में सूचना का प्रकाशन पांच जनवरी को हुआ, जबकि 21 और 22 जनवरी की सुबह 11 से लेकर दोपहर तीन बजे तक चुनावी मैदान में खड़े होने व...