सुपौल, मार्च 28 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। नए सत्र से जिले के सभी सरकारी विद्यालयों में ज्यादा से ज्यादा छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर सकें, इसको लेकर जिला शिक्षा विभाग की ओर से विस्तृत कार्य योजना बनाई गई है। इसके तहत सभी विद्यालयों में एक अप्रैल से विशेष नामांकन पखवाड़ा का संचालन किया जाएगा। जिला शिक्षा विभाग की ओर से इसकी तैयारी की जा रही है। इस क्रम में आंगनबाड़ी केंद्रों तथा आसपास छह वर्ष तक के बच्चों की तलाश कर उनका नामांकन पहली कक्षा में कराया जाएगा। साथ ही जिन बच्चों का छह साल पूरा होने में कुछ माह कम है, उनका नामांकन भी कराया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...