सुपौल, मई 10 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। भपटियाही थाना पुलिस ने शनिवार की शाम गुप्त सूचना के आधार पर हत्याकांड के एक नामजद प्राथमिकी अभियुक्त को सनपतहा गांव के वार्ड 7 निवासी जतन लाल शर्मा को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। यह जानकारी थानाध्यक्ष प्रजेश कुमार दुबे ने दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने थाना कांड संख्या 34/26 के नामजद प्राथमिकी अभियुक्त जतन लाल शर्मा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में सुपौल भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध थाना में अपनी नाबालिग पुत्री के हत्या करने को लेकर नामजद आरोपी बनाया गया था, जो फरार चल रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...