सुपौल, मार्च 9 -- वीरपुर, एक संवाददाता। वीरपुर थाना क्षेत्र के हिंडोलबा वार्ड सात में एक युवक द्वारा नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जानकारी के अनुसार आरोपी प्रभाष कुमार सदा (28 वर्ष) पिता जीरा लाल सदा की शादी तय हो चुकी थी। उसके विवाह के निमंत्रण पत्र भी वितरित हो चुके थे। घटना के बाद मामले को सामाजिक स्तर पर सुलझाने और पंचायत के माध्यम से आपसी समझौते की कोशिश की गई थी। हालांकि सामाजिक स्तर पर कोई समाधान न निकलने के कारण मामला पुलिस के संज्ञान में आया। इस बाबत वीरपुर थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल ने बताया कि पुलिस ने सूचना मिलते ही मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई शुरू की। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। आरो...