भागलपुर, मार्च 12 -- त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। अनुमंडल क्षेत्र के राजेश्वरी थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम इंसानियत व मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। जहां परिजनों व ग्रामीणों ने कथित तालिबानी फरमान मॉडल अपनाते हुए कानून को धता बताकर एक नाबालिग लड़के की बेरहमी से पिटाई करते हुए नाबालिग लड़की से जबरन शादी करा दी। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि इस वायरल वीडियो की हिन्दुस्तान पुष्टि नहीं करता है। वहीं मामले की सूचना के बाद भी पुलिस की चुप्पी लचर व असंवेदनशील कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रहा है कि उन्मादी भीड़ एक नाबालिग लड़के को घेरकर बुरी तरह पीट रही है। मारपीट के दौरान लड़का रोते हुए बार-बार कह रहा है कि वह अभी पढ़ाई करना चाहता है ...