भागलपुर, मार्च 16 -- सुपौल, हिंदुस्तान संवाददाता। नगर परिषद के कर्मचारियों को रविवार रात हिरासत में लेने के बाद शुरू हुआ विवाद अब तूल पकड़ता जा रहा है। पुलिस कार्रवाई के विरोध में सुपौल नगर परिषद के कर्मचारी और सफाईकर्मी लगातार आंदोलन कर रहे हैं। सोमवार को आक्रोशित कर्मियों ने साफ चेतावनी दी कि यदि सदर थानाध्यक्ष को नहीं हटाया गया तो बिहार लोकल बॉडीज कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के तहत मंगलवार से पूरे प्रदेश के नगर निकायों में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। उधर, घटना के विरोध में सोमवार सुबह बड़ी संख्या में सफाईकर्मी और नगर परिषद कर्मचारी पहले मुख्य पार्षद राघवेंद्र झा राघव के आवास पर जुटे और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। इसके बाद सभी कर्मचारी नगर परिषद कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने कार्यालय में तालाबंदी कर दी और मुख्य गेट पर धरना पर...