सुपौल, मार्च 23 -- छातापुर, एक प्रतिनिधि। लोक आस्था और सूर्योपासना के महापर्व चैती छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान नहाय-खाय के साथ रविवार से शुरू हो गया है। जिसको लेकर प्रखण्ड क्षेत्र का माहौल छठ मय हो गया है । चार दिवसीय छठ अनुष्ठान को लेकर सोमवार 23 मार्च को खरना है तथा 24 मार्च मंगलवार की शाम को भगवान भाष्कर को पहला सायंकालीन अर्घ्य दिया जाएगा। जबकि 25 मार्च बुधवार को उगते हुए भगवान भाष्कर को अर्ध्य प्रदान किया जायेगा । सोमवार 23 मार्च की शाम खरना के बाद छठवर्ती 36 घंटे तक निर्जलाव्रत रखेंगे। नहाय-खाय को लेकर रविवार से ही विभिन्न नदी, घाटों तथा निजी कुंवा पर श्रद्धालुओं की भीड़ सुबह से ही उमड़ने लगी थी। रविवार को व्रती अपने निकटम घाटों पर दातुन करके स्नान की । इसके साथ ही प्रसाद बनाने के लिए बर्तन धोए और नदी से जल भरकर घर लाए गये । पर्व को ल...