सुपौल, नवम्बर 7 -- त्रिवेणीगंज, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के पिलुआहा-कोरियापट्टी बाजार के खूंट गांव के पास दतुआ नहर पुल पर रेलिंग नहीं रहने से आए दिन दुर्घटनाएं घटती रहती है। ग्रामीणों के अनुसार यह अतिव्यस्त मार्ग आसपास के कई पंचायतों को जोड़ने के साथ शॉर्टकट रास्ता होने के कारण अनुमंडल मुख्यालय के साथ कोरियापट्टी, जदिया और छातापुर बाजार जाने का सुलभ मार्ग है। शॉर्टकट मार्ग होने के कारण दर्जनों गांव के लोग इस पुल से दिन-रात आवागमन करते हैं। ग्रामीण बताते हैं कि नहर की टूटी रेलिंग हादसों का सबब बन गई है। अक्सर कोई ना कोई राहगीर दुर्घटना का शिकार होता रहता है। कई राहगीर पुल से नहर में गिर कर गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं। इसके बाद भी जिम्मेदार इस और ध्यान नहीं दे रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया रेलिंग टूट जाने से पुल पर गुजारना खतरनाक हो गया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.