बांका, फरवरी 3 -- जदिया/छातापुर, एक प्रतिनिधि। डहरिया पंचायत के चकला गांव के वार्ड 1 निवासी एक 25 वर्षीय युवक सौरभ कुमार का जदिया थानाक्षेत्र में शव मिलने से परिजनों में कोहराम मचा गया है। मंगलवार की सुवह जदिया थाना क्षेत्र के चकरदाहा गांव के समीप नहर किनारे गड्ढे में उसका शव मिला है। प्रेम प्रसंग के कारण गांव के ही एक ग्रामीण चिकित्सक पर सहयोगियों के साथ मिलकर हत्या का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी के बाद त्रिवेणीगंज एसडीपीओ विभाष कुमार, पुलिस इंस्पेक्टर एस के पासवान, छातापुर थानाध्यक्ष प्रमोद झा पुलिस बल के साथ चकला गांव पहूंचे। मृतक के घर पहूंचे एसडीपीओ ने घटना और मौत के संदर्भ में परिजनों से आवश्यक पूछताछ की। इसके बाद एसडीपीओ ने घटना के दोषियों के विरुद्ध समुचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। घटना को लेकर मृतक की मां रीता देवी सहित अन्य प...