सुपौल, अप्रैल 7 -- भीमपुर, एक संवाददाता। छातापुर थाना क्षेत्र की लालगंज पंचायत स्थित वार्ड नंबर एक परियाही गांव से पुलिस ने सोमवार की रात गुप्त सूचना पर शराब पीकर हंगामा कर रहे तीन शराबी को गिरफ्तार किया। इधर, पुलिस ने मंगलवार को परियाही निवासी टुनटुन कुमार, राहुल कुमार सहित सुशील कुमार के खिलाफ मद्य निषेध का केस दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस बाबत थानाध्यक्ष प्रमोद झा ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि परियाही गांव में शराब पीकर तीन शराबी हंगामा कर रहे हैं। इसके बाद पुलिस टीम को भेजने पर तीन लोगों को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया। बताया कि तीनों शराबी की पुलिस हिरासत में छातापुर सीएचसी में मेडिकल जांच कराने पर शराब पीने की पुष्टि हुई, जिसके बाद तीनों के खिलाफ मद्य निषेध के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.