सुपौल, सितम्बर 7 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सदर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2448 एमएल प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। सदर थाना पुलिस ने रविवार रात बलवा पुनर्वास वार्ड नंबर-15 स्थित एक निर्माणाधीन मकान में छापेमारी कर 1224 वायल बरामद किए। पुलिस ने मौके से 12 हजार रुपये नकद और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। बरामदगी के बाद पुलिस अब नशीले इंजेक्शन के पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। एसपी शरथ आरएस के अनुसार सदर थाना की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि बलवा पुनर्वास स्थित एक मकान में कुछ युवक नशीले पदार्थों का सेवन करने के साथ उसकी बिक्री भी कर रहे हैं। सूचना की जानकारी वरीय अधिकारियों को देने के बाद पुलिस टीम सत्यापन और कार्रवाई के ...