मुंगेर, मई 6 -- सुपौल से नवीन कुमार की रिपोर्ट सुपौल। शहर के एक नशा मुक्ति केंद्र में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने सनसनी फैला दी है। मृतक की पहचान शहर के वार्ड संख्या 10 निवासी विकास के रूप में हुई है। घटना मंगलवार शाम की बताई जा रही है। परिजनों ने केंद्र के कर्मियों पर इलाज के नाम पर अत्याचार करने और पीट-पीटकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है।परिजनों के अनुसार, मंगलवार शाम विकास को इलाज के लिए नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया गया था। उनका कहना है कि भर्ती के महज एक घंटे के भीतर ही उसकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- रात में नशे की सूई और पिटाई, बिहार के वृद्धाश्रम में अंग तस्करी के खेल का शक; बुजुर्गों में महिलाएं भी सूचना मिलने पर जब वे केंद्र पहुंचे तो युवक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान पाए गए, जिससे मामला और अधिक संदिग्ध हो...