सुपौल, जून 28 -- किशनपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के नौआबाखर पंचायत में रविवार को नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया। सामुदायिक भवन वार्ड संख्या-15, खाप चमेलवा में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया मनोज कुमार साह ने की। कार्यक्रम में पंचायत के विकास कार्यों, स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की समीक्षा करते हुए आगामी विकास योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। मुखिया मनोज कुमार साह ने कहा कि पंचायत विकास दिवस का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान, सरकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन तथा जनभागीदारी को बढ़ावा देना है। बैठक के बाद जीविका दीदियों, स्वच्छता कर्मियों एवं जनप्रतिनिधियों ने पंचायत के विभिन्न टोले-मुहल्लों में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News पूर्णिया: जीविका द...