सुपौल, जून 23 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा), नई दिल्ली और बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश पर मंगलवार को बसबिट्टी पंचायत भवन स्थित जीविका केंद्र में नशामुक्ति एवं विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए) की ओर से जीविका के सहयोग से आयोजित किया गया। इसमें ग्रामीणों, महिलाओं और युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव, कानूनी अधिकारों और उपलब्ध सहायता सेवाओं की जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- सुपौल : नशामुक्ति के लिए जागरूकता जरूरी, पीड़ितों को मिलती है मुफ्त कानूनी सहायताकार्यक्रम का उद्देश्य कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएलएसए के सचिव मो. अफzal आलम ने कहा कि समाज में अक्सर नशे की लत को कमजोर इच्छाशक्ति से जोड़कर देखा जाता है, जबकि यह मानसिक और शारीरिक...