सुपौल, अप्रैल 28 -- करजाईन बाजार, एक संवाददाता। रतनपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर पंचायत अंतर्गत साहेवान वार्ड संख्या 6 में रविवार देर रात 19 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान विजय सादा की पत्नी पूजा कुमारी के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही रतनपुर थानाध्यक्ष पिंटू कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया। घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं। परिजनों के अनुसार, रविवार रात दामाद का फोन आया था, जिसमें बताया गया कि पूजा घर में नहीं मिल रही है। यह भी पढ़ें- मैनाचक की लड़की की ससुराल में संदिग्ध मौत, दहेज प्रताड़ना का आरोप कुछ देर बाद सूचना मिली कि उसने फांसी लगा ली है। हालांकि मायके पक्ष ने मौत के कारणों पर संदेह जताते हुए निष...